फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: होम गार्ड्स परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया निरीक्षण

Wed, 22 Apr 2026 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उप्र होम गार्ड्स परीक्षा 2025 के मद्देनजर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने मंगलवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने जवाहर लाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज नौगढ़ और जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई का भ्रमण किया।
विज्ञापन

इस दौरान बिजली व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाए।
उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनियमितता न होने देने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ करने को कहा, ताकि परीक्षा प्रक्रिया निर्विघ्न रूप से पूरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें