फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे मालिकों की सीओ ने लगाई क्लास

Sun, 18 Sep 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज में डीजे मालिकों की बैठक को संबोधित करते सीओ जटाशंकर राव। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डुमरियागंज। दशहरा और दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए रविवार को डुमरियागंज थानेे में क्षेत्र के सभी डीजे मालिकों को बुलाकर उन्हें एक निश्चित मानक तय कर डीजे बजाने का सीओ ने निर्देश दिया। साथ ही भीड़भाड़ व रिहायशी इलाकों में तेज आवाज में गाना बजाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

सीओ जटाशंकर राव ने कहा कि दशहरा पर्व के दौरान सभी डीजे मालिक अश्लील गानों को बजाने से परहेज करेंगे। इसके अलावा वे वहीं गाना बजायेंगे, जो सेंसर बोर्ड द्वारा मान्य हो। अगर कहीं पर किसी जाति, धर्म पर आधारित गाना बजाने की शिकायत उन तक पहुंची, तो संबंधित डीजे मालिकों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष गोपालजी यादव ने कहा कि जहां पर भी डीजे बुक किए जाएंगे, वहां डीजे के साथ उनके मालिकों का रहना अनिवार्य है।
इसके अलावा डीजे वाली गाड़ियों के ऊपर जो भी बैठा मिला, उस पर कार्रवाई की जाएगी। अंत में सभी डीजे मालिकों को गाड़ियों पर चार हार्न व दो साउंड सिस्टम ही लगाने का निर्देश दिया गया। साथ ही उल्लंघन करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी। बैठक में क्षेत्र के बेंवा चैराहा, हल्लौर, डुमरियागंज, बैदौला चैराहा, शाहपुर, मन्नीजोत आदि जगहों के डीजे मालिक मौजूद रहे। इस दौरान अनवर रिजवी, गवार रिजवी, लालजी गुप्ता, राधेकुमार गुप्ता, पप्पू विश्वकर्मा, शमसुद्दीन, गोपाल प्रसाद, गणेश प्रसाद, रवि कुमार और रामसागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें