सिद्धार्थनगर। सिविल सिद्धार्थ बार एसोासिएशन के बैनर तले रविवार को न्यायालय परिसर के अधिवक्ता भवन में अधिवक्ताओं ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जन्म दिवस के अवसर पर अधिवक्ता दिवस मनाया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। अध्यक्ष राधेश्याम मिश्र ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद देश के प्रथम राष्ट्रपति थे।
उन्होंने देशहित में बहुत कुछ किया। कहा कि राजेंद्र प्रसाद एक अच्छे अधिवक्ता थे। उनके जन्म दिवस को इसलिए अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। इस दौरान कई अधिवक्ताओं ने उनके जीवन के बारे में वर्णन किया। उनके आदर्शों को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान महामंत्री अजय पाठक, विनोद कुमार गुप्ता, कन्हैया प्रसाद पांडेय, जटाशंकर मिश्र, मणि प्रकाश गुप्ता, योगेंद्र मणि त्रिपाठी, महेश चंद यादव, रियाज अहमद, मनीष मणि, आशुतोष पांडेय, विकास कुमार गुप्ता और अरविंद नाथ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।