फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायवर्जन : बस्ती रूट पर घटी बसों की संख्या, बढ़ गईं दुश्वारियां

Fri, 26 Jan 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बस्ती में रूट डायवर्जन से बसों का संचालन कम कर दिया गया है। जिससे जिले से बस्ती की यात्रा करने वाले यात्रियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। रूट डायवर्जन से पहले बस्ती रूट पर 14 बसों का संचालन होता था। जबकि अब पांच बसों का ही संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

अयोध्या में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के कारण प्रशासन ने सरकारी व प्राइवेट वाहनों पर 27 जनवरी की शाम तक रोक लगा दी है। जिससे अयोध्या होते हुए लखनऊ व बाराबंकी जाने वाले वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया है। बसों का संचालन बंद होने से बस्ती रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। लोगों को पांच बसों का संचालन होने से बस्ती, बांसी व रूधौली जाने के लिए प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। जिससे लोगों की जेब ढीली हो रही है। सरकारी बस से बांसी जाने के लिए लोगों को 32 रुपये किराया देना पड़ता है। वहीं प्राइवेट चालक बांसी जाने के लिए 50 से 55 रुपये किराया मांग रहे हैं।
शाम छह बजे के बाद नहीं मिलती गोरखपुर के लिए बस
सिद्धार्थनगर जिले से गोरखपुर जाने के लिए यात्रियों को शाम होते ही बस नहीं मिल पाती है। जबकि पिछले कई दिनों से रूट डायवर्जन होने के बाद भी गोरखपुर रूट पर बसों की संख्या नहीं बढ़ाई गई है। जिससे शाम को गोरखपुर रूट पर बस का संचालन नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रात होते ही लोग बस के लिए परेशान नजर आते है। जिसका फायदा उठाकर प्राइवेट चालक ज्यादा किराए की मांग करते है। शहर के सिविल लाइंस के अमित ने बताया कि शाम होते ही डिपो में बसें खड़ी हो जाती हैं। संचालन नहीं होने से यात्रियों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट डायवर्जन से बस्ती के यात्रियों के मिलने पर बसों का संचालन किया जाता है। जबकि गोरखपुर के लिए शाम को छह बजे तक ही यात्री मिलते है।
-राजाराम सिंह, इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें