फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: योगासन के माध्यम से खिलाड़ियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 20 Sep 2023 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट स्टेडियम में योग करती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डिस्ट्रिक योगासन एसोसिएशन जिला इकाई के तत्वावधान में जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक दिवसीय योगासन प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में 152 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इनमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र के साथ ही मेडल प्रदान किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय टड़िया बाजार की बच्चियों ने सामूहिक रूप से योग की विधा में सांस्कृतिक कार्यक्रम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा के श्याम सुंदर की एकल प्रस्तुत की सराहना हुई।
नपा के अध्यक्ष गोविंद माधव ने कहा कि आने वाले समय में स्वस्थ जीवन में योग की अहम भूमिका होगी। भविष्य में जिले के होनहार खिलाड़ी प्रदेश और देश में नाम रोशन करेंगे। साथ ही बस्ती और संतकबीर नगर से आए संदीप कुमार, संदीप मिश्रा, स्तुति समेत उपेंद्र नाथ उपाध्याय, सत्येंद्र गुप्ता, महेश कुमार, साधु सरन चौरसिया, अर्चना वर्मा, माहेश्वरी पाठक, सौम्य सोनकर, अनिल यादव, अरविंद गुप्ता, विजय कुमार, कमलेश, सुनील चौधरी को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान क्रीडा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, सत्य प्रकाश, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, विवेक मणि, त्रिपाठी, विपिन मणि त्रिपाठी, सुमन सिंह, कमल चौधरी, विजयकांत चतुर्वेदी, मनोज मौर्या, सत्यम पांडेय, अर्चना वर्मा, प्रियंका भारती आदि मौजूद रहे।

जिला स्पोर्ट स्टेडियम में योग करती छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें