फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज : मेडिकल के छात्रों ने की गणेश पूजा

Wed, 20 Sep 2023 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर से गांव तक गणपति बप्पा.. की धुन गूंज रही है। शहर के थरौली मोहल्ला, रेलवे स्टेशन रोड एवं साड़ी तिराहे पर स्थापित पंडालों में पूजा शुरू हो गई है। जबकि, मूर्तिकारों ने पहले ही मूर्तियों को अंतिम आकार दे दिया है। पंडालों के आसपास धार्मिक माहौल बन गया है।
विज्ञापन

माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में गणेश चतुर्थी पर परिसर में भगवान गणेश की मिट्टी की प्रतिमा स्थापित की गई है। विज्ञान की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राएं इन दिनों धार्मिक भावना से सांस्कृतिक कार्यक्रम कर रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बताया कि गणेश प्रतिमा स्थापित करने से परिसर में चहल-पहल का माहौल रहेगा। छात्र पठन-पाठन कार्य के बाद गणेश प्रतिमा के पास बैठकर पूजा अर्चना करेंगे। गणेश प्रतिमा स्थापित होने के बाद ही छात्राएं खुशी से डांस करने लगी। साथ ही छात्र-छात्राओं ने गणेश प्रतिमा के साथ सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें