फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जिले की पुलिस टीम ने जीता टेबल टेनिस चैंपियनशिप का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। महराजगंज में आयोजित गोरखपुर जोन पुलिस अंतर्जनपदीय बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर की टीम ने टेबल टेनिस पुरुष वर्ग चैंपियनशिप में जीत हासिल की। जिले की टेबल टेनिस टीम में निरीक्षक सूरज नाथ सिंह, मुख्य आरक्षी विजयकांत यादव, आरक्षी चंद्रिका श्रीवास्तव व आरक्षी संदीप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

बैडमिंटन पुरुष वर्ग व्यक्तिगत स्पर्धा में आरक्षी इंद्रेश कुमार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होने का गौरव प्राप्त हुआ। टेबल टेनिस में निरीक्षक सूरज नाथ सिंह ने व्यक्तिगत स्पर्धा में दो गोल्ड व चार सिल्वर पदक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। सोमवार को एसपी प्राची सिंह ने खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें