फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दिव्यांग विधवा ने लगाया जमीन पर कब्जा करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भानपुर मड़हा (भनवापुर) का मामला
विज्ञापन

-तहसीलदार से लेकर मुख्यमंत्री तक पत्र देकर लगाई कब्जा हटवाने की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के भनपुर मड़हा (भनवापुर) निवासी दिव्यांग विधवा शीला ने तहसीलदार, एसडीएम, डीएम व मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। महिला ने गांव के दबंगों पर अपनी जमीन पर कब्जा कर खेती करने व कुछ भाग पर निर्माण करने के साथ ही विरोध करने पर गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है।

14 अक्टूबर को तहसीलदार व एसडीएम डुमरियागंज, जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के साथ ही मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में शीला ने बताया कि वह दिव्यांग (पैर से) विधवा है। हमारे गाटा पर अभिलेख में ससुर राम चरित्तर का नाम दर्ज है। उसी पर गांव के दबंग कब्जा कर खेती कर रहे हैं, कुछ भाग पर मकान बना लिया हैं। कई बार थाने से लेकर तहसील तक शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बार-बार जान से मारने की धमकी के डर से दो मासूम बच्चों को रिश्तेदार के यहां छोड़ दिया है।
विज्ञापन

शीला ने बताया कि अगर हमारी जमीन पर दबंगों द्वारा किए गए कब्जे व बनाए गए मकान को खाली नहीं कराया गया, तो मैं डीएम सिद्धार्थनगर के कार्यालय में बच्चों के साथ आत्मदाह कर लूंगी।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने बताया कि इस मामले को लेकर डीएम कार्यालय से पत्र आया है। इसकी जांच करा कर महिला की जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें