फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत में देर रात तक बनी रही कशमकस

Mon, 02 Nov 2015 12:45 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य के परिणाम को लेकर रविवार की देर रात तक कशमकस बनी रही। मैदान में कूदे प्रत्याशी जहां अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए संघर्ष करते दिखे, वहीं कई इलाकों में एकतरफा बढ़त भी नजर आई। रात आठ बजे तक किसी भी वार्ड का रिजल्ट फाइनल नहीं हो पाया था। ज्यादातर वार्डों में सपा और भाजपा समर्थक प्रत्याशियों के बीच में कांटे की टक्कर बनी रही।
विज्ञापन

48 वार्डों वाले जिला पंचायत में इस बार अध्यक्ष अनुसूचित जाति वर्ग की महिला को चुना जाना है। लिहाजा जिले में इस वर्ग से जुड़े दिग्गजों ने विभिन्न सीटों से अपने परिवार या बेहद करीबी को बतौर प्रत्याशी मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी के सदर विधायक विजय पासवान के परिवार के कई सदस्य चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड नंबर 38 से जहां विधायक की पत्नी मंजू पासवान रात आठ बजे की गणना में आगे चल रही थीं, वहीं विधायक की भाभी वार्ड नंबर 41 में पीछे थीं। इस वार्ड से भाजयुमो जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान की पत्नी वंदना पासवान 185 वोटों से आगे थीं। दूसरे पायदान पर पूर्व ब्लाक प्रमुख शांति देवी रहीं।
इस वार्ड में प्रत्याशियों के बीच खूब उठापटक लगी रही। कुछ ऐसा ही हाल वार्ड संख्या दो में रहा। यहां से राज्य महिला आयोग की सदस्य जुबैदा चौधरी और भारतीय जन बेरोजगार दल के संस्थापक रामसमुझ की पत्नी श्रीमती में कांटे की टक्कर रही। रात आठ बजे के अंतिम रूझान तक श्रीमती करीब 100 वोट से आगे थीं।  वार्ड 46 से प्रत्याशी पूर्व विधायक और दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रहे मो.सईद भ्रमर सात चक्र की गणना में मो.लतीफ से पीछे चल रहे थे।
विज्ञापन

वार्ड 42 से विधायक विजय पासवान के भाई रामलाल और प्रेमचंद वरूण में नजदीकी मुकाबला रहा। वार्ड 20 से बांसी के पूर्व विधायक लालजी यादव की पत्नी व निवर्तमान प्रमुख नीलम यादव प्रतिद्वंद्वियों से आगे थीं। जिला अस्पताल में मारपीट मामले से चर्चा में आए उमर खान वार्ड 43 में सबसे आगे थे। वहीं वार्ड संख्या 11 से सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधि के करीबी माने जाने वाले रवीन्द्र जायसवाल बढ़त बनाए हुए थे।
निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष पूजा यादव वार्ड 20 में 11 राउंड की गणना तक 1024 वोटों से आगे चल रही थीं। शोहरतगढ़ ब्लाक से सपा नेता के करीबी रग्घु वार्ड 5 और पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमेश प्रताप सिंह वार्ड संख्या 6 से बढ़त में थे। बढनी ब्लाक के वार्ड नौ में चतुष्कोणीय लड़ाई बनी रही। सपा के जिला सचिव निरंकार सिंह 87 वोटों के अंतर से किसान नेता अकील मुन्नू पर बढ़त हासिल किए हुए थे। वार्ड सात से हियुवा के जिला पदाधिकारी अजय सिंह ने पहले राउंड से ही प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त बनाए रखी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें