फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने शपथ ली

Thu, 14 Jan 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गरीबदास ने गुरुवार को विधिवत जिले के प्रथम नागरिक का ताज धारण कर लिया। लोहिया प्रेक्षा विहार में जिलाधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार ने नए अध्यक्ष को शपथ ग्रहण कराया।
विज्ञापन


बाद में अध्यक्ष ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह के बाद जिला पंचायत कमेटी की पहली बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से छह समितियों के गठन की औपचारिकता पूरी हुई।

लोहिया प्रेक्षा विहार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय रहे। नई कमेटी को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि संसद, विधानसभा के बाद जिला पंचायत लोकतांत्रिक व्यवस्था की तीसरी सीढ़ी है।
विज्ञापन


सदन में इस बार पढ़े-लिखे और अच्छे विचार वाले सदस्य पहुंचे हैं। जनता को उनसे तमाम अपेक्षाएं हैं। निजी राग, द्वेष भुलाकर मिलजुलकर जिले के विकास का खाका खींचे। उन्होंने गरीबदास की जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था में ही संभव है।

सामान्य व्यक्ति भी बड़े पद पर पहुंच सकता है। राज्यसभा सांसद आलोक तिवारी ने कहा कि पिछली कमेटी में जो कार्य अधूरे रह गए हैं, उसे नवनिर्वाचित कमेटी मिलजुलकर पूरा कराए।

जिले को विकास के लिए स्वच्छ और स्वस्थ्य माहौल प्रदान करें। जिलाधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार ने जिले के पिछड़ेपन का जिक्र करते हुए विकास के क्षेत्र में काफी संभावनाएं बताई। सिद्धार्थनगर को मॉडल जनपद बनाने के लिए नई कमेटी से कार्य करने का आह्वान किया।

समारोह में विधायक विजय पासवान, पूर्व अध्यक्ष पूजा यादव, जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, सपा नेता रामकुमार यादव चिनकू, उग्रसेन सिंह, पूर्व विधायक लालजी यादव, सईद भ्रमर, विजय बहादुर सिंह, अफसर रिजवी, नपा चेयरमैन जमील सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें