सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर 25 मार्च को जिला स्तरीय जूनियर वर्ग कबड्डी बालक वर्ग की प्रतियोगिता की जाएगी। इसमें विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार के रूप में नकद धनराशि प्रदान की जाएगी। जिले के समस्त कबड्डी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसकी जानकारी क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने दी। संवाद