फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद सृजन से खुला सिद्धार्थनगर के विकास का द्वार : सांसद

विज्ञापन
स्तूप पूजन करते सांसद। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
जनपद सृजन से खुला सिद्धार्थनगर के विकास का द्वार : सांसद
विज्ञापन

जिले की 32वीं वर्षगांठ पर बुद्ध प्रतिमा पर माल्यार्पण और बौद्ध स्तूप पूजन हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जनपद सृजन से इस क्षेत्र के विकास का द्वार खुल गया। इससे लोगों को अपने क्षेत्र में ही प्रशासनिक, विकास, स्वास्थ्य एवं शैक्षिक सुविधाएं मिलने लगी हैं। ये बातें सांसद जगदंबिका पाल ने जनपद स्थापना की 32वीं वर्षगांठ पर कपिलवस्तु में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते कहीं।
जनपद स्थापना दिवस 29 दिसंबर को सुबह साड़ी तिराहा, सिद्धार्थ चौराहा और बर्डपुर स्थित बुद्ध प्रतिमा के चरणों पर सांसद जगदंबिका पाल, जिलाधिकारी दीपक मीणा, मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा शिवनाथ चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा ने पुष्प अर्पित किया। अलीगढ़वा स्थित कपिलवस्तु स्तूप की परिक्रमा की गई। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि महात्मा गौतम बुद्ध का बाल्यकाल कपिलवस्तु में व्यतीत हुआ था। गौतम बुद्ध ने पूरे विश्व को अहिंसा, करुणा और दया का पाठ पढ़ाया, उन्होंने हिंसा करने वालों से बचने का उपदेश दिया। महात्मा गौतम बुद्ध को मानने वाले 149 देशों में मिलते हैं। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि महात्मा गौतम बुद्ध ने दुनिया को सही मार्ग पर चलने का रास्ता दिखाया था, हम सभी को उनके द्वारा बताए उपदेशों को आत्मसात करना चाहिए। जिला प्रशासन ने भंतेगणों को कंबल वितरण किया। इस दौरान पंडित धीरेंद्र वशिष्ठ, उपाध्यक्ष भाजपा दीपेंद्र चौधरी, एसपी अग्रवाल, सत्यप्रकाश, प्रभारी अपर जिलाधिकारी उमेश चंद्र निगम, सीएमओ डॉ. इंद्र विजय विश्वकर्मा, उपजिलाधिकारी नौगढ़ विकास कश्यप, पीडी संत कुमार, डीपीआरओ आदर्श, डॉ. राहुल गुप्ता, अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार, नीतेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो-
सांस्कृतिक संध्या में बच्चों की प्रस्तुति पर मुग्ध हुए दर्शक
जिले के स्थापना दिवस पर लोहिया कला भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जनपद स्थापना दिवस पर लोहिया कला भवन में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में बच्चों के लोकनृत्य, स्टेप अप डांस आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुति देख दर्शक मुग्ध हो गए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन और गणेश वंदना की साथ की गई।
एक दिवसीय सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में दिव्या के लोकनृत्य, श्रेय चतुर्वेदी के मैशप डांस और अनन्या की डांस प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इस बीच बच्चों के स्टेप अप डांस की प्रस्तुति पर दर्शक भावविभोर रहे। कार्यक्रम में कवि उत्कर्ष शुक्ल की रचनाएं सुनकर लोग वाह-वाह करने को मजबूर हो गए। वहीं, अरुणेश विश्वकर्मा और विद्यासागर साहनी की टीम की प्रस्तुति पर भी लोगों ने खूब मनोरंजन कि या। इससे पूर्व आयोजन समिति के संयोजक राणा प्रताप सिंह, अरुण कुमार प्रजापति, संतोष श्रीवास्तव ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल, सनी उपाध्याय, फतेबहादुर सिंह, सुजीत जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, अमित त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ब्राह्मण महासभा ने मरीजों में फल वितरित किया
सिद्धार्थनगर। जनपद के 32वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई। जिलाध्यक्ष पं. राम कृष्ण पांडेय ने कहा कि जिले का 32वां स्थापना दिवस हमारे लिए किसी पर्व से कम नहीं है। जो भी है उसकी मदद करिए। मदद करने में जाति नहीं पूछी जाती, हर जाति, वर्ग मजहब के लोगों इस सहायता करें। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम नारायण चौबे, विनय पंडित, गोपाल मिश्र, कृष्णा रस्तोगी, शशांक त्रिपाठी, अरुनेश त्रिपाठी, शक्ति त्रिपाठी, रोहित त्रिपाठी, संतोष कुमार, तपनाथ, इंद्रेश त्रिपाठी, अमरनाथ पांडेय, अशोक मिश्र, अवधेश शंकर पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें