फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: समीक्षा बैठक में आशाओं पर जताई नाराजगी, कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। क्षेत्र सीएचसी सिरसिया में मंगलवार को अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा की अगुवाई में आशा, संगिनी, सीएचओ व पर्यवेक्षक की समीक्षा बैठक हुई। अधीक्षक ने खराब कार्य करने वाली आशा बहू अंजनी, बिट्टा देवी, विनीता, मंजू व उर्मिला को फटकार लगाई।
कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगले एक माह में आशा बहुएं अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करें, नहीं तो आशा के पद से निष्कासन के लिए प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीओसी सुषमा द्विवेदी ने आशा बहू को केवल स्तनपान के फायदे की जानकारी दी। आभा कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड बनाने में खराब कार्य करने वाली सीएचओ शेफाली त्रिपाठी, मोहम्मद शाहिद व श्याम बच्चन यादव को आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड तथा सभी व्यक्तियों का आभा कार्ड बनाने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान बीसीपीएम मेराज अहमद, बीएमसी सूर्यदेव सिंह, बिंदु, सुवेश , सूरज, अर्चना गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें