इटवा। कस्बे के बांसी मार्ग पर बृहस्पतिवार को सील किए गए एक प्राइवेट अस्पताल के सामने पैसे के लेनदेन को लेकर हुए झगड़े में छह लोगों का इटवा पुलिस ने शांतिभंग की आंशका में चालान कर दिया। उन्हें एसडीएम न्यायालय रवाना कर दिया। वहीं, मामले की जांच जिला होमियोपैथ अधिकारी की टीम को साैंपा गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इटवा कस्बे के बांसी मार्ग पर प्रत्येक माह की 12 तारीख को मऊ से एक चिकित्सक आता था। बृहस्पतिवार को भी वह चिकित्सक आया। इसके चलते कमरे व बाहर मरीजों की भीड़ थी। इसी दौरान उसी मार्ग से जा रहे एसडीएम कुणाल की नजर भीड़ पर पड़ी। तो उन्होंने सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी को बुलाकर चिकित्सक से अस्पताल व चिकित्सक होने के संबंध में दस्तावेज मांगे। वह नहीं दिखा सके। दस्तावेज न दिखा पाने पर एसडीएम ने अस्पताल सील कर दिया।
सीलिंग की कार्रवाई के कुछ देर बाद कथित चिकित्सक व उसके कर्मियों में पैसे के लेनदेन को लेकर तू-तू मैं-मैं होने लगी। संवाद
प