फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शिविर लगाकर चकबंदी की पत्रावलियों का निस्तारण

Thu, 13 Aug 2026 10:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नौगढ़ क्षेत्र के जगदीशपुर ग्रांट में मामलों की हुई सुनवाई
विज्ञापन

- शेष पत्रावलियों के निस्तारण के लिए 20 अगस्त को फिर लगेगा शिविर
सिद्धार्थनगर। तहसील नौगढ़ के ग्राम जगदीशपुर ग्रांट में चकबंदी विभाग की ओर से विशेष शिविर लगाकर धारा 9ए(2) से संबंधित पत्रावलियों की सुनवाई की गई। चकबंदी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में पंचायत भवन पर आयोजित शिविर में कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
चकबंदी अधिकारी और सहायक चकबंदी अधिकारी शोहरतगढ़ आशुतोष यादव ने बताया कि धारा 9ए(2) से संबंधित कुछ पत्रावलियों का निस्तारण अभी शेष है। इसके लिए 20 अगस्त को इसी गांव में दोबारा विशेष शिविर लगाया जाएगा। अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी पत्रावलियों से संबंधित आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित हों ताकि मामलों का समय से निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में चकबंदी प्रक्रिया से संबंधित मामलों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों ने ग्रामीणों को चकबंदी के उद्देश्य और इससे होने वाले लाभों की जानकारी दी। ग्राम प्रधान चंडिका यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शिविर में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें