बांसी। रतनसेन डिग्री कॉलेज में मंगलवार को नैक की समन्वयक प्रो. अर्चना मिश्रा की अध्यक्षता में नैक से संबंधित बैठक आयोजित हुई। इसमें नैक की ओर से निर्धारित सात मानदंडो पर मई, जून में हुई प्रगति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सभी सात मानदंडो के संयोजक व सदस्य उपस्थित रहें। सभी ने प्रगति के बारे में नैक समन्वयक व प्राचार्य को आने वाले समय में किए जाने वाले कार्यों से अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में नैक समन्वयक प्रो. अर्चना मिश्रा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रो. मिथिलेश कुमार तिवारी, प्रो. शरीफुद्दीन, ब्रह्म सिंह, डॉ. किरन देवी, डॉ. अरविंद कुमार मौर्य, रामबाबू, डॉ. हंसराज, देवराज सिंह, देवेन्द्र प्रसाद, दयाशंकर, डॉ. अरविंद त्रिपाठी, डॉ. संदीप पांडेय, आलोक दूबे, डॉ. विकास कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद