उसका बाजार। थाना परिसर में रविवार को शांति व्यवस्था को लेकर बैठक हुई। बैठक में प्रभारी निरीक्षक हरे कृष्ण उपाध्याय ने कस्बा ने व्यापारियों की सुरक्षा, आगामी त्योहार को शांति पूर्वक मनाने आदि बिंदुओ पर विस्तार से चर्चा किया। कहा कि पुलिस एवं व्यापारी के सहयोग से अफवाहों को दृष्टिगत करते हुए शांति व्यवस्था बनाई जाए। सभी लोग अफवाहों से बचे। किसी भी संदिग्ध के दिखाई देने पर पुलिस को तुरंत सूचना दे, स्वयं कोई निर्माण न ले। इस अवसर पर व्यापार संगठन उसका बाजार के अध्यक्ष धनेश वर्मा, लाल बहादुर दास, अभिषेक त्रिपाठी, आशीष शुक्ला, अयोध्या शाहू, विभूति अग्रहरी, अंगद साहनी, मनोज जायसवाल आदि रहे। संवाद