सिद्धार्थनगर। शहर के दतरंगवा मोहल्ले में स्थित एक स्कूल में राष्ट्रीय बेरोजगार छात्रसभा की बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी ने कहा कि देश व प्रदेश में लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है। युवाओं को रोजगार की दिशा में सरकार के तरफ से कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। उन्होंने पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ाने समेत अन्य समस्याओं के निदान की मांग की। इस दौरान प्रवक्ता विरेंद्र श्रीवास्तव, नौशाद अली, गोपाल गुप्ता, विजय सिंह, श्यामलाल, शगीर अहमद, अजय कुमार चौधरी, नागेंद्र पांडेय मौजूद रहे। संवाद