भारतभारी। बढि़या भड़रिया निवासी आरजू पाल को जन्म के साथ ही बोलने व सुनन की दिक्कत है। इसके लिए उसे लखनऊ भेज दिया गया है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यह व्यवस्था की है। सरकारी योजना के अंतर्गत उसका नि:शुल्क इलाज होगा।
बेंवा सीएचसी के अंतर्गत ग्राम बढि़या भडरिया निवासी तिलक राम के बेटे आरजू पाल को ऑपरेशन करवाने के लिए लखनऊ भेजा गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. श्रवण कुमार तिवारी ने बताया कि इसके पहले भी कई बच्चों का लखनऊ सफल आपरेशन हुआ है। बताया कि बच्चे का कॉक्लियर इंप्लांट होना है। सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी डॉ तेज कवर व एएनएम गीता चौधरी ने बताया कि वे क्षेत्र में इस तरह के बच्चों को ऑपरेशन करवाने के लिए तलाश करती है।