फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज परिसर में फैली गंदगी, यात्रियों के लिए मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज परिसर में फैली गंदगी
विज्ञापन

डुमरियागंज बस स्टेशन परिसर का हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। नगर स्थित रोडवेज परिसर में चारों तरफ फैली गंदगी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रोडवेज परिसर की टूटी बाउंड्रीवाल से आसपास के घर और दुकान से लोग कूड़ा डालते हैं। इसके दुर्गंध से यात्रियों की सांसत बढ़ गई है।
विज्ञापन

डुमरियागंज स्थित परिवहन निगम बस अड्डे परिसर के प्रवेश द्वार समेत उत्तर दक्षिण दोनों दिशा में बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त हो चुकी है। यहां सफाई नहीं होने से चारो तरफ गंदगी फैली रहती है। दुर्गंध के कारण रोडवेज परिसर में यात्रियों का बैठना मुश्किल रहता है। यहां तक कि परिसर के अंदर स्थित एक इंडिया मार्का हैंडपंप वर्षों से खराब पड़ा है। नगर निवासी राजेश गुप्ता, रमजान राईनी, रामू यादव, संजय तिवारी आदि का कहना है कि जिम्मेदारों के लापरवाही के कारण रोडवेज परिसर कूड़ेदान बन चुका है। उन्होंने परिसर में व्याप्त गंदगी की साफ-सफाई के साथ ही जर्जर भवन एवं टूटे बाउंड्रीवाल की मरम्मत करवाए जाने और बस स्टेशन प्रभारी की स्थायी तैनाती किए जाने की मांग की है। रोडवेज के एआरएम जगदीश प्रसाद ने बताया कि डुमरियागंज बस स्टेशन की समस्या की जानकारी है, बाउंड्रीवाल और जर्जर भवन के पुनर्निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। जल्द ही प्रदेश मुख्यालय से टीम आने की उम्मीद है, बस स्टेशन कि साफ-सफाई के लिए स्वीपर को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें