फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों में कराएं प्रसव : डीएम

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) एवं जिला टास्क फोर्स की बैठक करते जिलाधिकार? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों में कराएं प्रसव : डीएम
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित जिला टास्क फोर्स की बैठक में जिलाधिकारी संजीव रंजन ने स्वास्थ्य उपकेंद्रों में गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने सीएमओ को उपकेंद्रों में प्रसव की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने सभी एमओआईसी को निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं को चिह्नित कर रजिस्ट्रेशन कराएं। उनका समय-समय पर टीकाकरण तथा सुरक्षित प्रसव कराने के साथ पोर्टल पर फीडिंग कराएं। सभी गर्भवती महिलाओं का प्रसव अस्पताल में ही हो तथा उसकी शत-प्रतिशत फीडिंग की जाए। प्रसव के बाद दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि लाभार्थी के खाते में समय से भेजा जाना चाहिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन गांवों में गर्भवती महिलाएं/बच्चे टीकाकरण से छूट गए हैं। उन गांवों में टीकाकरण कराया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि दवायें उपलब्ध हैं।
जिलाधिकारी ने परिवार नियोजन, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना, टीकाकरण अभियान, पीसीपीएनडीटी, रोगी कल्याण समिति, अनटाइड फंड, हेल्थ वेलनेस सेंटर, जननी सुरक्षा योजना आदि की समीक्षा की। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड लक्ष्य की तुलना में कम बनाने पर नाराजगी व्यक्त की
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीके अग्रवाल, प्रभारी सीएमएस डॉ. एके झा, प्रत्यूष दूबे एवं डॉ. लक्ष्मी सिंह उपस्थित थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें