कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापारिक सुरक्षा फोरम की बैठक को संबोधित करते डीएम संजीव रंजन। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के निर्देश
सिद्धार्थनगर। जिला स्तरीय उद्योग बंधु और व्यापारिक सुरक्षा फोरम की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम संजीव रंजन ने पिछली बैठक की कार्यवृत्ति की समीक्षा की और व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशान न किया जाए। उपायुक्त उद्योग दयाशंकर सरोज ने बताया कि रोजगार सृजन योजना के लिए शासन से प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण कर लिया गया है। व्यापारियों ने डीएम से जिला मुख्यालय से नेपाल सीमा की महत्वपूर्ण जगहों तक बस सेवा शुरू कराने की मांग की। डीएम ने क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में क्षेत्राधिकारी सदर अखिलेश वर्मा, उपायुक्त उद्योग दयाशंकर सरोज, अधिशासी अभियंता विद्युत आरके, एआरएम रोडवेज जगदीश उपस्थित रहे।