सीएमओ कार्यालय पर धरना देते डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
फार्मासिस्टों ने दिया धरना
सिद्धार्थनगर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को तीन सूत्री मांगों के समर्थन में सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। फार्मासिस्टों के पटल परिवर्तन और तबादलों पर आपत्ति जताते हुए उसमें सुधार करने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष वाईपी यादव, शिवाकांत पांडेय, अशोक त्रिपाठी, दूधनाथ त्रिपाठी, सुभाष चंद्र जायसवाल, नागेश पांडेय, घनश्याम गुप्ता, ओपी यादव आदि मौजूद रहे।