फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंप सेट लगाकर पानी निकलवाने का निर्देश

Tue, 27 Sep 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भीमापार में बिजली का खंभा लगाते विद्युत विभाग के श्रमिक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भीमापार आवासीय कॉलोनी में जलजमाव की समस्या पर एक माह बाद प्रशासन की तंद्रा टूटी। मंगलवार को विद्युत विभाग ने कॉलोनी में पोल लगवाया। सीडीओ ने कॉलोनी वासियों को बुलाकर वार्ता किया। एसडीएम मौके पर पहुंचे। जल निकासी को लेकर सभी दिन भर प्लान बनाते रहे। पानी निकलने के बाद मास्टर प्लान बना स्थाई रूप से समस्या का हल निकालने की बात कही। अंत में ग्राम प्रधान को पंपिग सेट लगाने के लिए निर्देशित किया। दुर्गंध युक्त पानी में मिट्टी का तेल डालने के लिए कहा।
विज्ञापन

अमर उजाला के मंगलवार के अंक में छपी खबर टापू बनी कालोनी, कब निकलेगा पानी को पढ़ प्रशासन की नींद खुली। एक माह पूर्व हुए बारिश के बाद से जलमग्न कॉलोनी वासियों को सीडीओ ने ग्राम प्रधान सहित कार्यालय बुलाया। सीडीओ अखिलेश तिवारी ने ग्राम प्रधान रामचंदर यादव को निर्देशित करते हुए कहा कि 14वं वित्त आयोग के धन का उपयोग जल निकासी, विद्युत पोल के काम के लिए आवंटित होता है। जलनिकासी की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की बनती है।
अगर जलनिकासी नहीं की जाती है तो ग्राम पंचायत का खाता सीज कर दिया जाएगा। इसके बाद करीब 3 बजे एसडीएम सदर योगानंद पांडेय कॉलोनी में पहुंचे। जलमग्न क्षेत्र देखा। प्रधान को निर्देशित किया इसमें मिट्टी का तेल डालें। जल निकासी के लिए पंप सेट लगाकर पानी निकलवाने को कहा। पानी सूखने के बाद मेन रोड के लेबल से मिट्टी की पटाई की जाए। ग्राम पंचायत कॉलोनी में रोड का निर्माण कराएगी। धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

रोड पर कुछ लोगों की ओर से हुए कब्जे को देख कहा कि मास्टर प्लान बनाकर कॉलोनी का विकास किया जाएगा। इसी दौरान जल निकासी के लिए नाली का निार्मण भी होगा। बजट का आवंटन किया जाएगा। इस दौरान राकेश सिंह, रजनीश मणि त्रिपाठी, केपी सिंह, संजीव सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, अभय सिंह, विजित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें