फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से सिद्धार्थनगर से सीधे वाराणसी का सफर मुमकिन

Fri, 29 Jan 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज ने सिद्धार्थनगर से वाराणसी तक अपनी सीधी सेवा शुरू कर दी है। बस सिद्धार्थनगर से सुबह नौ बजे वाराणसी को जाएगी। इसी क्रम में रात नौ बजे वाराणसी से सिद्धार्थनगर के  लिए बस रवाना होगी। बस का रूट वाया गोरखपुर और आजमगढ़ होगा।
विज्ञापन

लंबे अरसे से बंद यह सेवा शुरू होने से यात्रियों को सहूलियत मिलने के साथ पर्यटन के बढ़ावा की उम्मीद है। दुनिया भर में फैले बौद्ध अनुयायियों के लिए यह दोनों स्थल तीर्थ के समान हैं। इन स्थलों की महत्ता को देखते हुए ही सिद्धार्थनगर और वाराणसी के बीच सीधी बस सेवा लंबे समय तक चलती भी रही है, मगर सड़क की बदहाली के चलते करीब दो वर्ष पहले इसे बंद कर दिया गया था। तब से सिद्धार्थनगर से वाराणसी आने-जाने के लिए यात्रियों को पहले गोरखपुर जाना पड़ता है। फिर वहां से बस या ट्रेन से वाराणसी को रवाना होते। सीधी सेवा न होने से यात्रियों की संख्या तेजी से घटी। पर्यटकों की आवाजाही भी काफी कम हुई है। अब रोडवेज ने इस सेवा को फिर से शुरू करने का फैसला लिया है। इसके तहत सिद्धार्थनगर डिपो से सुबह नौ बजे बस वाराणसी के लिए रवाना होगी। गोरखपुर से आजमगढ़ होते हुए करीब आठ घंटे में बस वाराणसी डिपो पहुंचेगी। इसी तरह रात्रि में नौ बजे बस वाराणसी डिपो से निकलेगी, जो रात्रि दो बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहां कुछ देर रुकने के बाद सीधे नौगढ़ आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें