नगर में जुलूस निकाल प्रदर्शन करते डिप्लोमा इंजीनियर्स।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। वेतन विसंगति दूर करने सहित अन्य मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स ने मंगलवार को नगर में बाइक जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट में धरना दिया। मांगों पर कार्रवाई होने तक कार्य बहिष्कार कर आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।
धरना स्थल पर हुई सभा में संघर्ष समिति के चेयरमैन मुक्तेश्वर राय ने कहा कि वेतन विसंगतियों को दूर कराने के लिए डिप्लोमा इंजीनियर्स के आंदोलन की सरकार की अनदेखी कर रही है। 18 फरवरी और 1 मार्च को धरना देकर सरकार को आगाह किया गया। 15 अक्टूबर को जिले में मुख्यमंत्री के आगमन पर भी ज्ञापन दिया गया, जिस पर आश्वासन तो मिला लेकिन कोई आदेश अब तक जारी नहीं हुआ है।
इस बार आश्वासन के मोहजान में संघ नहीं आएगा। जब तक मांगों के समर्थन में शासनादेश जारी नहीं होता आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान यादवेंद्र यादव, वीरेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, राजकुमार प्रजापति, यशवंत गौतम, सीपीएन सिंह, सुभाष यादव, रवींद्र कुमार, रवि प्रकाश आदि मौजूद रहे।