सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर। बहुजन समाज पार्टी ने डेढ़ माह में ही जिलाध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र गौतम को एक बार फिर से मौका देते हुए जिले की कमान सौंपी है।
पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार आर्या का कार्यकाल समाप्त होने के बाद 24 अगस्त 2023 को रमेश कुमार गौतम को बसपा का जिलाध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को दिनेश चंद्र गौतम को जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा मुख्य सेक्टर प्रभारी बस्ती मंडल व पूर्व विधान परिषद सदस्य दिनेश चंद्रा व मुख्य सेक्टर प्रभारी सुधीर कुमार भारती ने की। पार्टी कार्यकर्ताओं की मानें तो बसपा ने यह फेरबदल लोकसभा चुनाव नजदीक आने के कारण की है। चुनाव में संगठन की कमान अनुभवी व्यक्ति को सौंपी है।
नए जिलाध्यक्ष को जिला प्रभारी इंद्रजीत गौतम, भारत लाल निषाद, सतेंद्र कुमार गौतम, रामनाथ भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार आर्य, पीआर आजाद, रमेश कुमार गौतम, जिला उपाध्यक्ष शमीम अहमद, हरिशंकर सिंह, घनश्याम गौतम, शिवपूजन प्रजापति ने खुशी जाहिर की है।