-भवानीगंज थाना क्षेत्र का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भवानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कारेखूट के टोला पिपरहवा में बाग के समीप बड़े आकार का अजगर दिखाई देने के बाद ग्रामीण सहम गए। बुधवार की शाम अजगर ने एक बकरी को निगलने की कोशिश की तो बकरी की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े। इन्होंने किसी तरह से बकरी को बचाया। इस दौरान अजगर बकरी को छोड़कर बाग की झाड़ियोंं में छिप गया।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। इसके बाद हरकत में आई वन विभाग की टीम बृहस्पतिवार को मौके पर आई। काफी खोजबीन और मशक्कत के बाद टीम अजगर को पकड़ने में कामयाब रही। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि अजगर को सकुशल पकड़ लिया गया है। उसको किसी घने जंगल में छोड़ दिया जाएगा।