भारतभारी। आदर्श नगर पंचायत भारत भारी के वार्ड नंबर आठ जानकी नगर (बढ़नी) में डिजिटल लाइब्रेरी भवन निर्माण का शिलान्यास मंगलवार को किया गया।
चेयरमैन चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू चौधरी ने पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में 1.38 करोड़ की लागत ने बनने वाले डिजिटल लाइब्रेरी का विधिविधान से भूमिपूजन कर शिलान्यास किया।
पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह लाइब्रेरी क्षेत्र के युवाओं के लिए डिजिटल युग की ओर एक सशक्त पहल है, जो उन्हें शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं व आत्मनिर्भरता के रास्ते पर अग्रसर करेगी। चेयरमैन चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू चौधरी ने बताया कि नगर पंचायत के आकांक्षी योजनांतर्गत 1.38 करोड़ की लागत से बनने वाली डिजिटल लाइब्रेरी पूरी तरह वातानुकूलित रहेगी। इसमें 50 केबिन बनेगी जिसमें 25 केबिन पुरुष और 25 केबिन महिलाओं के लिए रहेगी।