फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खुनुवां बाॅर्डर पहुंचे डीआईजी, किया निरीक्षण

विज्ञापन
खुनुवां बार्डर का औचक निरीक्षण करते एसएसबी डीआईजी राजीव राना गोरखपुर व सिद्धार्थनगर कमांडेंट आर
विज्ञापन
गोरखपुर से आए एसएसबी के डीआईजी ने जाना बाॅर्डर का हाल, जवानों को दिए जरूरी निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। गोरखपुर एसएसबी के डीआईजी राजीव राना ने मंगलवार को भारत-नेपाल सीमा पर स्थित खुनुवां बाॅर्डर का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीआईजी राजीव राना खुनुवां बाॅर्डर पर पहुंचे। उन्होंने बाॅर्डर का निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उनके साथ में 43वीं बटालियन सिद्धार्थनगर कमांडिग ऑफिसर आरके डोगरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमांडिग ऑफिसर आरके डोगरा ने बताया कि बार्डर पर तैनात जवानों को बाॅर्डर पर हर अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए। वहीं, नेपाल सीमा से भारत की सीमा में आने वाले व भारत की सीमा से नेपाल जाने वाले लोगों की चेकिंग स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय बनाकर करते रहने के भी निर्देश दिए गए हैं। हर छोटे-बड़े वाहनों की सघन जांच की जाए, जिससे बाॅर्डर की सुरक्षा चाक-चौबंद रहे। इस मौके पर डाॅग स्कवायड की टीम भी मौजूद रही। बाॅर्डर पर चेकिंग के दौरान चौकी इंचार्ज बृजेश सिंह, आरक्षी अंगद सिंह बघेल, जेपी कुशवाहा, जालंधर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें