फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रिमझिम बारिश से सुहाना हुआ मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनभर छाए रहे बादल, पांच डिग्री गिरा पारा तो मिली गर्मी व उमस से राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। आसमान में छाए बादल और रिमझिम बारिश से जिले में मंगलवार को मौसम सुहाना हो गया। इससे लोगों को गर्मी व उसम से राहत मिल गई। किसान उम्मीद लगाए बैठे हैं कि तेज बारिश होगी तो मुरझा रही फसलों को संजीवनी मिलेगी।
विज्ञापन

शहर सहित जिले के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार सुबह रिमझिम बारिश हुई। सुबह छाए बादल शाम तक आसमान पर मंडराते रहे। इससे तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के रिकॉर्ड में मंगलवार सुबह बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 39.5 एवं न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस था। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि भूमध्य सागर से प्रभावी हुए पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी भरी पूर्वा हवा टकरा रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश खासकर नेपाल की तराई में धीरे-धीरे बारिश शुरू हो रही है। दो दिन तक कहीं-कहीं हल्की बारिश और दो दिन बाद अधिकतर क्षेत्रों में मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें