फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल : फुटपाथ पर अतिक्रमण पट्टी के बाहर लग रहीं दुकानें

Thu, 12 Dec 2024 12:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। स्थानीय कस्बे में फुटपाथ पर दुकान लगाने के लिए खींची गई पीली पट्टी को दुकानदारों ने नजर अंदाज कर दिया है। वह मार्ग की पटरी पर बढ़ा-चढ़ाकर दुकान लगा रहे हैं। इससे राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ है।
बता दें कि तीन दिसंबर को नगर में व्याप्त अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापारी व नगर प्रशासन के बीच एक बैठक हुई थी, जिसमें यह तय हुआ कि फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकान की फड़ से छह फीट दूर डिवाइडर में आवंटित पीली पट्टी के दायरे में ही दुकानें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

ईओ ने सात दिसंबर को पीली पट्टी खींचकर दुकान भी आवंटित कर दी। मगर, दो दिन बाद फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले और मार्ग की पटरियों पर सामान रखकर रास्ता अवरुद्ध कर फिर दुकान लगाने लगे। जबकि, नगर प्रशासन ने हिदायत दी थी कि कोई भी दुकानदार व फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदार नियम विरुद्ध दुकान नहीं लगाएंगे। पूर्व सभासद गोपी रूंगटा ने कहा कि आधी सड़क तक अतिक्रमण हो चुका है।
आपात स्थिति में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड के साथ पुलिस के वाहन भी इधर से नहीं जा पाएंगे। कहा कि फुटपाथ पर जगह सही तरीके से आवंटित नहीं की गई। कुछ को अधिक तो कुछ को जगह ही नहीं मिली। इस समस्या का समाधान किया जाना चाहिए। गोलघर से सब्जी मंडी व पुलिस बूथ से भारत माता चौक तक फुटपाथ व दुकानदारों की ओर से अतिक्रमण करने से आवागमन पूरी तरह बाधित रहता है।
विज्ञापन

ईओ अजय कुमार ने कहा कि पीली पट्टी और फड़ से बाहर दुकान न लगाने के लिए हिदायत दी गई थी। भारत माता चौक के पास ठेला व फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें