फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एक ही सड़क का दोबारा एमबी होने पर 75 हजार का अंतर

Wed, 27 Sep 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बर्डपुर ब्लाॅक के बर्डपुर नंबर 11 के दयानगर टोले में मनरेगा से बनने वाले इंटरलॉकिंग सड़क में ईंट की गिट्टी नहीं डाली जा रही है। केवल राॅबिस डालकर इंटरलाकिंग सड़क बनाई जा रही है। मनरेगा टीए द्वारा इस सड़क की दोबारा एमबी करने पर लागत में 70 हजार रुपये कम हो गई। ग्रामीणों ने डीएम से सड़क की जांचकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र के दयानगर में फरीदन के घर से गांव में इंटरलॉकिंग सड़क बनाई गई है। ग्रामीणों के अनुसार इंटरलॉकिंग के दोनों तरफ बनने वाले एजिंग व नीचे राॅबिश डालकर इंटरलॉकिंग ईंट बिछा दी गई और फाइल भुगतान में लग गया, जिसमें मनरेगा टीए ने 605147 रुपये का एमवी किया। ग्रामीण सुधीर कुमार व अतीकुर्रहमान ने शिकायत किया तो भुगतान रुक गया और जांच हुआ। जिसके बाद उसी सड़क का एमबी, उसी टीए द्वारा किया गया और इस बार फाइनल एमवी 5,29, 219 रुपए का किया गया। एक ही सड़क और वहीं टीए उसी सड़क के दूसरी बार एमबी में 75,928 रुपये घटा दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा कोई शिकायत की जाती है तो उसे बिना जांच के भुगतान करना गलत है। अगर बीडीओ ऐसे करते हैं तो गलत है इसकी जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें