फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं की प्रगति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Thu, 17 May 2018 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारी
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की प्रगति में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लक्ष्य प्राप्ति के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।  
विज्ञापन

उपरोक्त चेतावनी खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश सोनकर ने दी। वह सदर ब्लॉक के सभागार में ग्राम पंचायत अधिकारियों व ग्राम विकास अधिकारियों की बैठक में केेंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे थे। समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मिशन अंत्योदय योजना अंतर्गत चयनित गांवों की प्रगति, स्वच्छता भारत मिशन के तहत शौचालयों के निर्माण की अद्यतन स्थिति, हैंडपंप रिबोर की स्थिति, मनरेगा के कार्यों की गहन समीक्षा की।
प्रत्येक सेक्रेट्रियों से बिंदुवार रिपोर्ट मांगी। प्रगति ठीक न होने पर नाराजगी जताते हुए लक्ष्य पूर्ति का निर्देश दिया। कहा कि बार-बार निर्देश के बावजूद प्रगति बेहतर न होने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए संस्तुति की जाएगी। मौके पर सेक्रेट्री सुजीत कुमार जायसवाल, भोला प्रसाद, विवेक मणि त्रिपाठी, शैलेंद्र कुमार गुप्ता, संजय पांडेय, विनोद श्रीवास्तव, राजेश सिंह, राजीव श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, नसीबुल्लाह, दिलीप श्रीवास्तव, जानू, लाल साहब और योगेंद्र प्रसाद राव आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें