नगर पंचायत बिस्कोहर व कठोतिया 147 और डुमरियागंज में 15 ले लिया आरोग्य मेले का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर व कठोतिया रामनाथ स्थित न्यू पीएचसी में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 147 मरीजों का उपचार किया गया। बिस्कोहर में डाॅ. एससी शर्मा ने 102 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उचित परामर्श एवं दवाओं का वितरण किया। डाॅ. शर्मा ने बताया कि इस समय ज्यादा मरीज डायरिया व वायरल फीवर के आ रहे हैं। कठोतिया रामनाथ में 45 मरीज पहुंचे और इलाज कराया। इस मौके पर डॉ. ईश देव आर्या, धीरज राय, त्रिशूल धर, राजू आदि मौजूद रहे।
डुमरियागंज : नगर स्थित न्यूू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में 15 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। इस दौरान डॉ. विकास सिंह, राम किशोर प्रजापति, फार्मासिस्ट पवन श्रीवास्तव, रवि आदि मौजूद रहे।