ढेबरुआ ने चरिहवां को शिकस्त देकर जीती प्रतियोगिता
तुलसियापुर चौराहे के पास हुआ पं. बाबूराम शुक्ल स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच
ढेबरुआ के श्यामजी को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी
परसा। तुलसीपुर चौराहे के पास चल रहे पं. बाबूराम शुक्ल स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को ढेबरुआ और चरिहवां की टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें ढेबरुआ ने चरिहवां को छह विकेट से हराकर प्रतियोगिता जीत ली।
टास हारकर पहले बैटिंग करते चरिहवां की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 140 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी ढेबरुआ की टीम ने कप्तान श्याम जी यादव के ताबड़तोड़ 109 रन की मदद से 10वें ओवर में चार विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर प्रतियोगिता जीत ली। पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले ढेबरुआ के श्यामजी को मैन आफ दी मैच व मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि सपा नेता मो. जमील सिद्दिकी ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरित किया। उन्होंने कहा कि खेल से समाज में समरसता की स्थापना होता है। इस मौके पर युवा समाजसेवी अनिल अग्रहरि, पूर्व छात्र नेता शेखर पांडेय, आयोजक सगीर चौधरी, जर्रार अहमद, आशुतोष शुक्ल, अब्दुल वाहिद, प्रेमचंद, मो. शफीक, हाफिज, अब्दुल हकीम, आजाद हाशमी, सोनू यादव, सोनू पासवान, राम मूरत यादव, अब्दुल सलीम आदि मौजूद रहे।