सिद्धार्थनगर। एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने सोमवार को थानाध्यक्षों के कार्य क्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। फेरबदल के क्रम में ढेबरुआ थानाध्यक्ष नारायन लाल श्रीवास्तव की थानेदारी चली गई। लोग ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तालकुंडा में हुए विवाद और कार्रवाई में शिथिलता बरतने के मामले में हटाए जाने की चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें महत्वपूर्ण सेल की जिम्मेदारी दी गई है।
फेरबदल के क्रम में शहर कोतवाल रहे दुर्गा प्रसाद को ढेबरुआ थानाध्यक्ष बनाया गया जबकि, ढेबरुआ थानाध्यक्ष नारायन लाल श्रीवास्तव प्रभारी सर्विलांस सेल भेजा गया है। प्रभारी साइबर सेल रहे मिथिलेश कुमार राय को शहर कोतवाल बनाया गया है। पकंज कुमार सिंह को प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक अरुण कुमार को कठेला समय माता थाना प्रभारी बनाया गया। एसओ कठेला अभय सिंह को एसओ जोगिया बनाया गया। मीरा चौहान को एंटी रोमियो स्क्वाड का प्रभारी बनाया गया। शाइस्ता खान को थाना सदर, हरेंद्र साइबर क्राइम थाना भेजा गया। एसपी ने बताया कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के मद्देनजर फेरबदल किया गया है।