फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच शुरू हो तब खत्म होगा धरना

Wed, 05 Oct 2016 10:49 PM IST
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन का अपात्रों को गैस कनेक्शन बांटने सहित अन्य मांगों को लेकर डीएसओ कार्यालय पर चल रहा धरना13वें दिन बुधवार को भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती है धरना चलता रहेगा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी ने कहा कि विभागीय कर्मचारियों द्वारा आम जनता का शोषण करने का काम कर रही है। जिसे भाकियू कार्यकर्ता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के बाद राशन कार्ड से संतृप्त किया जा चुका है, इसकी सूची जल्द उपलब्ध कराई जाए।

 कार्ड के लिए आनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था जिला पूर्ति कार्यालय के अतिरिक्त क्षेत्र पंचायत कार्यालयों पर की जाए। जिन पात्र व्यक्तियों को राशन कार्ड नहीं मिला है, उन्हें जल्द कार्ड दिलाया जाए। जिन परिवारों के मुखिया का ही नाम केवल सूची में है उन परिवार के अन्य सदस्यों को सूची में शामिल किया जाए। श्रम विभाग से जिन मजदूरों का दो वर्ष पूर्व पंजीकरण हुआ था उन्हें अभी तक कोई लाभ नहीं मिला है, इसकी जांच कर लाभ दिया जाए।
विज्ञापन


प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में डे्रस वितरण का पूरा ब्योरा जल्द दिया जाए। बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार किया जाए। कहा धरना तब तक जारी रहेगा जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं कर दी जाएंगी। इस दौरान इंद्रजीत दुबे, रूद्रनरायन, विनोद कुमार चौधरी, अनिल कुमार राव, पंकज वर्मा, निराला मौर्य, वीरेंद्र यादव, शिव प्रसाद, जयराम यादव, राजेश दुबे, छेदी प्रसाद, सीमा देवी, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें