सिद्धार्थनगर। जोगिया क्षेत्र के करौंदा मसिना में तीन दिवसीय धनुष यज्ञ और मेला बृहस्पतिवार से शुरू होगा। यह जानकारी मेला प्रबंधक महेश कुमार पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि गत वर्षों की तरह इस साल भी तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया गया है। मुख्य मेला चार नवंबर को आयोजित किया जाएगा। संवाद