फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएफओ, एक्सईएन, डीपीआरओ समते 13 अफसरों का कटेगा वेतन

Fri, 04 Nov 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भारतीय सेना के कार्रवाई करने पर राबर्ट्सगंज में रेलवे क्रासिंग पर मिठाई बांटते भाजपाज
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। तहसील दिवस में गैरहाजिर रहने वाले 13 अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय ने दिया है। डीएम ने डीएफओ, डीपीआरओ, सहायक निदेशक मत्स्य, परियोजना अधिकारी नेडा, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी डुमरियागंज व जिला प्रबंधक अग्रणी बैंक के अलावा अधिशासी अभियंता आरईएस, सरयू नहर खंड बांसी, सिंचाई, सरयू नहर खंड तीन व सरयू नहर खंड दो का वेतन काटने का आदेश दिया।
विज्ञापन

यह सभी अधिकरी दो नवंबर को आयोजित तहसील दिवस में अनुपस्थित पाए गए थे। जारी आदेश में डीएम ने कहा कि उक्त अधिकारियों की गैरहाजिरी से उनके विभागों से संबंधित समस्याओं का त्वरित निस्तारण संभव नहीं हो सका। यह स्थिति अत्यंत आपत्तिजनक होने के साथ शासन की मंशा के विपरीत है। उन्होंने तीन दिनों के अंदर उक्त अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है और संतोषजनक स्पष्टीकरण न होने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें