फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जलाभिषेक के लिए उमड़ेंगे श्रद्धालु, तैयारी पूरी

विज्ञापन
भारतभारी स्थित प्राचीन शिव मंदिर। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सावन का दूसरा सोमवार आज है। सुबह से शहर के पुरानी नौगढ़ स्थित शिव मंदिर, धेंसा नानकार के पल्टन नाथ सहित विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु उमड़ेंगे। भोलेनाथ के जयकारों के साथ श्रद्धालु जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, रुद्राभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

हिंदू मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव की आराधना के लिए सावन का महीना सर्वोत्तम माना जाता है। सावन में पड़ने वाले प्रत्येक सोमवार खास होते हैं। ऐसे में श्रद्धालु भारी संख्या में शिवालयों में जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। शहर से पलटन नाथ शिव मंदिर, भारतभारी के शिव मंदिर में काफी भीड़ होती है। इससे मंदिरों में आने वाली भीड़ को देखते हुए काफी इंतजाम किया गया है। लोगों को सुविधा देने के लिए सभी मंदिरों को व्यवस्थित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें