श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली
ढेबरुआ। बढ़नी कस्बे में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा से पूर्व श्री राणी सती दादी मंदिर में कथा व्यास राधेश्याम शास्त्री, आयोजक और स्थानीय महिलाओं ने पूजन किया।
कलश यात्रा में शामिल लोग कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्रीरामजानकी मंदिर पहुंचे, जहां पर देवी-देवताओं की पूजा की गई। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और वृंदावन बिहारी लाल की जय का जयघोष लगाया।
आयोजक विष्णु कुमार मित्तल ने श्रीमद्भागवत पुराण को अपने सिर पर रखकर नगर भ्रमण किया और कथा स्थल पर पहुंचने के बाद विधि-विधान से पूजन किया। इस दौरान पुलिस चौकी बढ़नी के प्रभारी बृजेश सिंह, गोकुल गोयल, अजय जायसवाल, डॉ. राजन उपाध्याय, अमृत मित्तल, कमल मित्तल, संत कुमार गोयल, गुलाब अग्रवाल, अजय जायसवाल, मोनू गोयल, सुनील अग्रहरि, प्रदीप केडिया, श्रवण रूंगटा आदि मौजूद रहे।