नगर पंचायत कपिलवस्तु के बुद्ध विधा पीठ इंटर कॉलेज के परिसर में आयोजित खाटू श्याम जागरण में झूमत
बर्डपुर। नगर पंचायत कपिलवस्तु के बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार रात मकर संक्रांति पर्व पर बाबा खाटू श्याम के भजन और भंडारे का आयोजन किया गया। भजनों पर श्रद्धालु रातभर नाचते रहे। बाबा खाटू श्याम के नारों से गूंज उठा। इस मौके पर गायक कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।
गायिका अंजली मोदनवाल ने मां सरस्वती स्तुति और हनुमान जी की स्तुति से जागरण का शुभारंभ किया। गायिका मुस्कान वर्मा ने सिक्का मेरे खाटू का, आ जाओ सांवरिया आ जाओ, तेरे बिन सूनी है मेरी यह गलियां, कीर्तन की है रात, सांवरे बिन तुम्हारे ठिकाना नहीं और मेरे शाम को कोई प्यार से सजा दो सहित कई भजनों पर श्याम प्रेमी जमकर झूमे। बाबा के नारों से वातावरण गुंजायमान हो गया।
इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल, संदीप मोदनवाल, हरिशचंद्र अग्रहरि, अमन मोदनवाल, सूरज पटवा, अमित मोदनवाल, मनोज मोदनवाल आदि मौजूद रहे। संवाद