भारतभारी। क्षेत्र के जानकी नगर बढ़नी कोल्ड स्टोरेज में आयोजित सात दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा के पहले दिन सोमवार को कथा वाचक पंडित राकेश शास्त्री ने श्रीराम नाम के महिमा का बखान सुनाया। कहा कि शुभ कार्य के दौरान सबसे पहले गणेश जी की वंदना से सभी विघ्न-बाधाएं नष्ट हो जाते हैं।
कथा व्यास ने कहा कि राम नाम के जाप से ही मानव की मुक्ति का मार्ग सुगम हो जाता है। संसार में राम नाम की महिमा का कोई मोल नहीं। इस नाम के ध्यान से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। कथा के दौरान चंद्र प्रकाश चौधरी, उदय शंकर श्रीवास्तव, बलकेश चौधरी, अवधेश चौधरी, संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।