भवानीगंज। क्षेत्र के भड़रिया गांव के गृजेश्वर नाथ मंदिर में कथा व्यास आलोक नंद ने दूसरे दिन माता सती की कथा सुनाई। जिसे सुनकर दर्शक भाव विभोर हो गए। कहा कि कहा कि माता सती भगवान शिव की पहली पत्नी और प्रजापति दक्ष की पुत्री थीं।
भगवान शिव की बात को नहीं मानने पर सती के पिता के घर जाने से अपमानित होने के कारण स्वयं को अग्नि में स्वाह होना पड़ा। इस दौरान डॉ राजेश गुप्ता, संतोष पासवान, कन्हैया पासवान, विजय मिश्रा, प्रमोद चौहान, राहुल कश्यप, राज लाल शर्मा, रत्नेश पांडेय, बालकृष्ण मौर्य, संतोष भुज मौजूद रहे।