फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुआल रखने के विवाद में मारपीट, वृद्ध की मौत

Wed, 17 Jan 2024 03:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के सोनौरा गांव में मंगलवार सुबह घर के बगल गड्ढे में पुआल रखने को लेकर मारपीट हुई। इसमें एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पीटकर हत्या कर देने का आरोप लगाया। मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया। बांसी और सीओ सदर ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सोनौरा गांव निवासी लहुरी (60) और जगदीश का घर आसपास है। घर के बगल में एक गड्ढ़ा है, जिसमें लोग पुआल और अन्य कचरा डालकर पाटते हैं। लहुरी के पुत्र गुड्डू ने आरोप लगाते हुए कहा कि घर के बगल में स्थित गड्ढे में पुआल आदि रखा जाता है। जगदीश की ओर से हमारे घर के सामने तक पाट लिया गया था। इस बात को लेकर दो दिन से विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह अपने-अपने हिस्से पर पाटने की बात पर विवाद शुरू हो गया। जगदीश ने हमारे पिता को मारने देने की धमकी दी। जबतक वह कुछ बोलते उनका पुत्र मोनू पहुंचा और एकाएक सीने पर मारा और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए।
कुछ लोगों के मदद से घर पर लाए और फिर गाड़ी से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां देखते ही डॉक्टरों ने बताया कि इनकी मौत पहले ही हो चुकी है। गुड्डू ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मिले तहरीर के आधार पर पुलिस ने मोनू और उसके पिता पर हत्या सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दिया। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में कोतवाल जोगिया अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आरोपियों पर हत्या सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


-

सीओ ने की घटना स्थल की जांच, गांव में फोर्स तैैनात

मौत की खबर मिलते ही सीओ बांसी सतीशचंद्र पांडेय, सीओ सदर अखिलेश कुमार वर्मा, कोतवाल अनुज कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। सीओ ने घटना स्थल के साथ ही उस गड्ढे को देखा और विवाद के बारे में जानकारी ली। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दिया गया है। जो गांव का भ्रमण करके सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें