फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार में हो रहा प्रदेश का चौमुखी विकास

Fri, 02 Sep 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बर्डपुर क्षेत्र में सभा को संबोधित करते सदर विधायक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विकास खंड बर्डपुर के दुल्हा चौराहे पर शुक्रवार को सदर विधायक विजय पासवान द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। छात्रों को लैपटॉप,  छात्राओं को  कन्या विद्या धन, गरीब महिला को समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास आदि योजनाएं चलाकर सरकार ने प्रदेश के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का कार्य किया है।
विज्ञापन

विधायक प्रतिनिधि चंद्रजीत यादव ने कहा कि प्रदेश का विकास सपा सरकार ही कर सकती है। अल्पसंख्यकों का भाविष्य इसी सरकार में ही सुरक्षित है। विधायक की पहल पर  सरकार ने अपने जनपद के 506 लोगों को इलाज के लिए सहायता राशि दी है। इस दौरान अब्दुल कलाम, अमन मेकरानी, बर्डपुर ब्लाक प्रमुख संजय पासवान, घनश्याम जायसवाल, परशुराम यादव, जलालुद्दीन, सोनू पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें