फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 45 करोड़ से अधिक खर्च के बाद भी सरयू की कटान से नहीं मिली निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। सरयू नदी ग्राम पंचायत भागलपुर, छित्तूपुर और देवसिया गांव के पास एक दशक से कटान कर रही है। नदी अब भागलपुर-मईल मार्ग बांध के पास पहुंच गई है। कटान रोकने के लिए इन गांवों में मिलाकर एक दशक में 45 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन अभी भी कटान रोकने का स्थायी उपाय नहीं हो पाया है। इस साल भी बाढ़ खंड विभाग कटान रोधी कार्य शुरू कराने के लिए गेहूं की फसल कटने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

सरयू नदी की कटान से वर्ष 2012-13 में भागलपुर मईल मार्ग बंधे को बचाने के लिए तीन करोड़ रुपये की लागत से तीन स्पर का निर्माण कराया गया। वर्ष 2014-15 में देवसिया गांव के पश्चिम चार करोड़ रुपये की लागत 200 मीटर बोल्डर लांचिंग, पीचिंग, कटर निर्माण कराया गया। वर्ष 2018-19में देवसिया गांव के दक्षिण चार करोड़ रुपये की लागत से दो स्पर का निर्माण कराया गया।
इसके बाद 2023-24 में देवसिया गांव के पश्चिम 10 करोड़ और भागलपुर कस्बे के पश्चिम 9 करोड़ रूपये की लागत से 300 मीटर बोल्डर लांचिंग व पीचिंग का कार्य कराया गया।
विज्ञापन

वर्ष 2025 में भी भागलपुर से देवसिया तक 11 करोड़ रुपये की लागत से 500 मीटर कटर बनाने का कार्य कराया गया। देवसिया गांव के दक्षिण स्पर के पास 1.5 करोड़ रुपये की लागत से परक्यूपाइन डाला गया।
इसके बावजूद सरयू के कटान से भागलपुर, छित्तूपुर, देवसिया गांव के लोगों को स्थायी राहत नहीं मिली। इस साल भी बरसात में कटान की आशंका है, जिसे देखते हुए संवेदनशील जगहों पर इसी महीने मरम्मत कार्य कराया जाना है।
इस संबंध में बाढ़ खंड के जेई विवेक कुमार ने बताया कि पूर्व के वर्षों में कटान वाली जगह पर गेहूं की फसल कटते ही मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा। बोल्डर गिराने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें