निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का जायजा लेने पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर में डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक रविवार दोपहर निर्माणाधीन माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे। पांच मिनट के निरीक्षण में उन्होंने निर्माण कराने वाली कार्यदाई संस्था को जमकर फटकार लगाई और सही तरह से काम करने की नसीहत दी। साथ ही प्राचार्य को भी निर्देशित किया।
डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक भवन में लगे पाइप को देखते ही वे भड़क गए। साइज को कम बताया और गुणवत्ता विहिन बताते हुए कार्यदाई संस्था के जिम्मेदार को फटकार लगाई और पाइप बदलने की बात कही।
आगे बढ़े तो पाइप में जंग होने से खफा हो गए। उस को बदलने की बात कही। इसके बाद पाइप सहित अन्य गड़बड़ियां भी पाई गई। जिसको सुधारने के लिए कहा। साथ ही प्राचार्य एके झा से कहा कि निर्माण कार्य होने के बाद निर्माण कार्य होने के बाद सारा कार्य देखने के बाद ही हैंड ओवर करने के लिए कहा।
वहीं, डिप्टी सीएम ने कहा कि यह 31 अक्टूबर तक भवन हैंडोवर हो जाएगा जल्द ही भवन की सौगात मिलेगी और 300 बेड का अस्पताल शुरू हो जाएगा। इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल, सदर विधायक श्याम धनी राही, डीएम संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद आदि मौजूद रहे।