पथरा। पथरा फीडर पर शुक्रवार को बिजली बिल सुधार और संशोधन के लिए कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने के साथ बकाया बिल भी जमा कराया गया। बिजली उपखंड बांसी के एसडीओ राकेश यादव की मौजूदगी में आयोजित कैंप में 35 उपभोक्ताओं के बिजली बिल का संशोधन और सुधार किया गया। वहीं, 50 उपभोक्ताओं से कुल एक लाख 90 हजार रुपये बकाया बिल जमा कराया। जेई अमर नाथ रवनीयार ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए इस तरह का कैंप आयोजित किया जाता है। संवाद